शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ी, शेयर 2.87% चढ़े

बीएसई में अतुल ऑटो के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही बढ़त है।

अगस्त में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस खबर के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर करीब 3.15 बजे कंपनी के शेयर 12.70 रुपये या 2.87% की मजबूती के साथ 455.30 रुपये पर चल रहा है। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 464 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 450.45 रुपये तक फिसला। अगस्त में कंपनी ने 3,915 यूनिट वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल के मुकाबले 0.23% ज्यादा है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 3,906 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। हालाँकि अप्रैल - अगस्त के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 10.69% घट कर 14701 यूनिट हो गयी है। कंपनी ने अप्रैल-अगस्त 2015 में 16461 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख