शेयर मंथन में खोजें

एमसीएफएल (MCFL) के घाटे में आयी कमी, शेयर 5.16% उछले

मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (एमसीएफएल) को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 8.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

जो पिछले साल की समान अवधि में 212.23 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को घाटा खर्चों में कमी के कारण हुआ है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 758.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.88% घट कर 554.65 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का खर्च भी 748.20 करोड़ रुपये से 29.28% घट कर 529.06 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में एमसीएफएल के शेयर शुक्रवार को 2.35 रुपये या 5.16% की मजबूती के साथ 47.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 52 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 45.10 रुपये तक फिसला। 20 जून 2016 को यह शेयर 58.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 15 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 35.30 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख