शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) ने की मैंगनीज अयस्क के दाम में वृद्धि, शेयर उछला

एमओआईएल (MOIL) ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने मैंगनीज अयस्क के विभिन्न वर्गों के दाम में वृद्धि/सुनिश्चित किये हैं।

कंपनी ने 45% या इससे अधिक एमएन कंटेंट वाली अयस्क की फेरो ग्रेड्स के दाम में 25%, 45% से कम एमएन कंटेंट वाली अयस्क की फेरो ग्रेड्स के दाम में 20%, एसएमजीआर (एमएन 30%) और एसएमजीआर लॉ (एमएन 25%) के वर्गों के दाम में 15% की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कंपनी द्वारा फाइंस के सभी वर्गों और सभी केमिकल वर्गों की अयस्कों के दामों में 15-15% की वृद्धि की गयी है।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर गुरुवार के 250.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 249.75 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे तक लाल रेखा से सटे रहने के बाद इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और यह 284.10 रुपये तक ऊपर चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 19.95 रुपये या 7.98% की शानदार तेजी के साथ 270.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख