शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने इस कंपनी के साथ किया साझा उद्यम समझौाता

इन्फोसिस अब साउदी अरब के ग्राहकों को आईटी सेवा देगी ।

कंपनी ने किंगडम ऑफ साउदीअरेबिया में साउदी प्रीरोगेटिव कंपनी (एसपीसी) के साथ साझा उद्यम समझौता किया है। कंपनी ने यह करार किंगडम ऑफ साउदीअरेबिया के ग्राहकों आईटी सुविधा देने के लिए किया है। यह साझा उद्यम 70:30 के अनुपात में होगा। कंपनी का एसपीसी में को हिस्सेदारी नहीं होगी। यह समझौता सऊदी अरब जनरल निवेश प्राधिकरण के सामने मंजूरी के लिए भेजा गया है। बीएसई में इन्फोसिस के शेयर शुक्रवार को 6.60 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 1031.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1039 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 1026.80 रुपये तक फिसला। 22 अगस्त 2016 को यह शेयर 1,009.20 रुपये तक नीचे गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 3 जून 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उँचा स्तर 1,278 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख