शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) के लाभ में आयी गिरावट

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में जुबिलेंट फूडवर्क्स का लाभ 31.09% घट कर 18.99 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल में 27.56 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि सालाना आधार पर कंपनी की आय 573.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.69% बढ़ कर 612.00 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कुल खर्च 532.56 करोड़ रुपये से बढ़ कर 583.78 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जुबिलेंट फूजवर्क्स के शेयर शुक्रवार को 20.15 रुपये या 1.74% की बढ़त के साथ 1180.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1192 रुपये तक ऊपर तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1138.60 रुपये तक फिसला। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 896.65 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 1,689.30 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख