शेयर मंथन में खोजें

इसजेक हेवी (Isgec Heavy) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

इसजेक हेवी (Isgec Heavy) के तिमाही लाभ में बढ़त और आमदनी में गिरावट आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 32.50 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 42.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी 678.50 करोड़ रुपये से घट कर 668.80 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर इसजेक हैवी के तिमाही लाभ में 30.70% की बढ़त और आमदनी में 1.42% की मामूली गिरावट आयी है।
बीएसई में शुक्रवार को इसजेक हेवी का शेयर 4,931.35 रुपये पर खुला और पूरे सत्र में लाल निशान पर रहते हुए अंत में 78.65 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 4,852.70 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसजेक हेवी का शेयर 4,925.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 4,850.15 रुपये तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 5,569.00 रुपये और निचला स्तर 3,550.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख