शेयर मंथन में खोजें

डीसीडब्ल्यू (DCW) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

डीसीडब्ल्यू (DCW) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी के लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी का लाभ 8.95 करोड़ रुपये से 87.59% घट कर 1.11 करोड़ रुपये और आमदनी 338.22 करोड़ रुपये से 6.28% घट कर 316.96 करो़ड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में डीसीडब्ल्यू का शेयर मंगलवार के 29.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 30.15 रुपये पर खुला और 30.40 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब 3.05 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 7.24% की कमजोरी के साथ 27.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 34.40 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 18.10 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख