शेयर मंथन में खोजें

टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons) का लाभ 116.18% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में टीटागढ़ वैगन्स का लाभ 116.18% बढ़ कर 3.74 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल में 1.73 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय भी 57.93 करोड़ रुपये से बढ़ कर 69.65 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय में साल दर साल 20.23% की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 60.93 करोड़ रुपये से बढ़ कर 67.62 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का एलना किया है। इसका असर कंपनी के शेयर पर सोमवार को देखने को मिलेगा। बीएसई में शुक्रवार को टीटागढ़ वैगन्स के शेयर 1.45 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 121.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 122.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 119.80 रुपये तक फिसला। 24 मई 2016 को यह शेयर 84 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 1 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 166.40 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख