शेयर मंथन में खोजें

सुप्रजीत इंजीनियरिंग (Suprajit Engineering) ने इस कंपनी को खरीदा

सुप्रजीत इंजीनियरिंग ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने एक अमेरीकी कंपनी को खरीदा है।

कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुप्रजीत यूएसए के माध्यम से वेस्कॉन कंट्रोल्स में 100% की हिस्सेदारी खरीदी है। वेस्कॉन गैर ऑटोमोटिव आउटडोर उर्जा उपकरण में कंट्रोल केबल्स का प्रमुख निर्माता है। बीएसई में सुप्रजीत इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार 1.65 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 190 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 192.45 रुपये तक ऊपर गया था और नीचे की ओर यह 189.10 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख