शेयर मंथन में खोजें

सीएमआई (CMI) को मिला 91 करोड़ रुपये का ठेका

सीएमआई को 91 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को यह ठेका केटनरी और कॉट्रैक्ट तार आपूर्ति के लिए मिला है। पिछले महीने कंपनी की पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी सीएमआई एनर्जी इंडिया को पीएसयू, रेल और सोलर पावर परियोजनाओं से 155 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। बीएसई में सीएमआई के शेयर सोमवार को 8.65 रुपये या 4.60 रुपये की गिरावट के साथ 179.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 187 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 177.50 रुपये तक फिसला। 27 जून 2016 को यह शेयर 146 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 423.90 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख