शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के लाभ में 14.78% की गिरावट, शेयर लुढ़का

बीएसई में शुरुआती कारोबार में कोल इंडिया के शेयर में गिरावट है।

कंपनी ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 14.78% घट कर 3065.28 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 3596.93 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी भी 20942.96 करोड़ रुपये से 6.63% घट 19552.49 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी अप्रैल-जून तिमाही में 15,320.81 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.17% घट कर 14,834.20 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की बिक्री भी 6.1% घट कर 17,796.05 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही के दौरान कंपनी का उत्पादन 3.56% बढ़ कर 12.56 करोड़ टन हो गया है। जो पिछले साल 12.13 करोड़ टन रहा था। बीएसई में कोल इंडिया के शेयर गिरावट के साथ 324 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 327.55 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 321.70 रुपये तक फिसला। पूर्वाहन करीब 10 बजे कंपनी के शेयर 7.10 रुपये या 2.15% की कमजोरी के साथ 323.60 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख