शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मिली मंजूरी, शेयर मजबूत

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में मजबूती है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से डाईक्लोफेनाक सोडियम जेल की बिक्री की अंतिम मंजूरी मिल गयी है। डाईक्लोफेनाक सोडियम जेल फोयूगेरा फार्मा के सोलरेज जेल का जेनरिक संस्करण है। डाईक्लोफेनाक सोडियम जेल का उपयोग जोड़ों केऑस्टियोआर्थराइटिस दर्द के उपचार के लिए किया जाएगा। ग्लेनमार्क के पोर्टफोलियो में 110 उत्पाद है जो अमेरिकी बाजार में वितरण के लिए अधिकृत है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 876 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 891 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 876 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कंपनी के सेयर 7.80 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 882.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख