शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए मिली रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को निदेश मंडल की मंजूरी, शेयर 3.65% उछला

निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस कैपिटल के शेयर में तेजी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को निदेशक मंडल से अपने घर वित्त व्यापार रिलायंस होम फाइनेंस को शेयर बाजार में स्वतंत्र रूप से सूचिबद्ध करने की योजना को मंजूर कर दिया है। रिलायंस कैपिटल के शेयर धारकों को रिलायंस होम फाइनेंस का एक शेयर मुफ्त दिया जाएगा। रिलायंस होम फाइनेंस में कंपनी का 51% की हिस्सेदारी होगी। रिलायंस होम फाइनेंस की संपत्ति 30 जून 2016 तक 8.259 करोड़ रुपये है और केयर एए+ रेटिंग है। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर आज बुधवार को 552 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 558.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 546.65 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.12 बजे कंपनी के शेयर 19.45 रुपये या 3.65% की मजबूती के साथ 552 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख