शेयर मंथन में खोजें

सिकाजेन इंडिया (Sicagen India) इस कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी, शेयर में मजबूती

सिकाजेन इंडिया दानिश स्टील में हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी दानिश स्टील में 100% इक्विटी शेयर खरीदने की योजना बना रही है। दानिश स्टील बेंगलुरु स्थित कंपनी है जो स्टेनलेस स्टील के साथ कॉर्बन स्टील, माइल्ड स्टील और एल्युमिनियम का काम करती है। बीएसई में सिकाजेन इंडिया के शेयर बुधवार को 20.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 20.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 19.70 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.37 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 3.13% की मजबूती के साथ 19.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख