शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर 7.25% टूटा

बीएसई में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 259.97 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1014.34 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालना आधार पर कंपनी की आय 2641.15 करोड़ रुपये से 36.81% घट कर 1668.94 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 10.4% रहा है। बीएसई में सुजलॉन एनर्जी के शेयर बुधवार को 16.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 16.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 15.65 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 1.25 रुपये या 7.25% की कमजोरी के साथ 16.00 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 8667.09 करोड़ रुपये है। वर्तमान यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख