शेयर मंथन में खोजें

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) को 358.73 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में मोनेट इस्पात को 358.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 473.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय 691.05 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 420.62 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय में साल दर साल 39.13% की गिरावट आयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की बिक्री भी 688.74 करोड़ रुपये से 38.99% घट कर 420.15 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में मोनेट इस्पात के शेयर बुधवार को 0.20 रुपये या 0.89% की बढ़त के साथ 22.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 23 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 22.65 रुपये तक फिसला। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 19.25 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 7 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 41.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख