शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : रिलायंस कम्युनिकेशन, डेन नेटवर्क्स, ए2जेड इन्फ्रा, एनबीसीसी और यूनिटेक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशन, डेन नेटवर्क्स, ए2जेड इन्फ्रा, एनबीसीसी और यूनिटेक शामिल हैं।

रिलायंस कम्युनिकेशन : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 559 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 231 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
डेन नेटवर्क्स : पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 50.75 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का घाटा 57.31 करोड़ रुपये रहा।
एनबीसीसी : कंपनी का तिमाही लाभ 12% की बढ़त के साथ 46.2 करोड़ रुपये रहा।
प्रेस्टीज ग्रुप : कंपनी का तिमाही लाभ 20.8% बढ़ कर 136.7 करोड़ रुपये रहा।
यूनिटेक : यूनिटेक का तिमाही घाटा 279.6 करोड़ रुपये से घट कर 44.8 करोड़ रुपये रह गया।
सुप्रीम इन्फ्रा : सुप्रीम इन्फ्रा को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 92.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 12.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कोठारी प्रोडक्ट्स : कंपनी का तिमाही लाभ 13% घट कर 16 करोड़ रुपये रह गया।
ए2जेड इन्फ्रा : कंपनी का तिमाही घाटा 34.2 करोड़ रुपये से घट कर 18.8 करोड़ रुपये रह गया।
सनटेक रियल्टी : कंपनी का तिमाही 7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60.1 करोड़ रुपये रहा।
एसआरएस : एसआरएस को 13.8 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 8.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख