शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) इस कंपनी में खरीदेगी अतिरिक्त हिस्सेदारी

ओएनजीसी की सहायक कंपनी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी की सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश ने रुस की रोजनेफ्ट ऑयल कंपनी के साथ संयुक्त रूप से निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह समझौता जेएससी वैंकोरनेफ्ट में 11% की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया है। बीएसई में ओएनजीसी के शेयर आज गुरुवार को 250 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 250.05 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 245.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 0.77% की कमजोरी के साथ 246.35 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 188 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 12 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 267.65 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख