शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों पर सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

अच्छे तिमाही नतीजों के बाद सनटेक रियल्टी के शेयर में बढ़त है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ सातगुना बढ़ कर 60.12 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 6.95 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय 53.37 करोड़ रुपये से बढ़ कर 524.52 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में सनटेक रियल्टी के शेयर आज गुरुवार को शानदार बढ़त के साथ 271 रुपये पर खुले। तेजी के इस मौहाल में यह शेयर 275 रुपये तक ऊपर चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। दोपहर करीब 1.33 बजे कंपनी के शेयर 7.85 रुपये या 3.09% की मजबूती के साथ 262.30 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1601.76 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख