शेयर मंथन में खोजें

फाइजर (Pfizer) ने वापस मंगायी दवा की 18 लाख शीशियाँ

दवाई कंपनी फाइजर (Pfizer) ने अमेरिका से दो एंटीबायोटिक दवाओं की 18 लाख शीशियाँ वापस मंगायी हैं।

कंपनी ने भारत में तैयार हुई पाइपरैकिलिन और ताजोबैक्टम की इन शीशियों को अशुद्धियों के ऊंचे स्तर के कारण वापस मंगाया है, जिससे इन दवाओं की क्षमता कम हो सकती है। बैक्टीरिया के कारण विभिन्न संक्रमणों के इलाज के लिए पाइपरैकिलिन और ताजोबैक्टम के संयोजन का प्रयोग किया जाता है।
उधर फाइजर का शेयर बीएसई में 2,390.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,389.25 रुपये पर खुला है। शुरुआती आधे घंटे में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 26.45 रुपये या 1.11% की गिरावट के साथ 2,364.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख