शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने बनायी 13,327 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने 13,327 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना बनायी है।

कंपनी यह पूँजी तेजी से बढ़ते विस्कॉस मुख्य फाइबर (वीएसएफ), केमिकल और सीमेंट कारोबार के विस्तार में लगायेगी। विस्तार ले लिए पूँजी का इंतेजाम मुख्य रूप से ऋण और आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया जायेगा। वहीं पिछले साल ग्रासिम ने करीब 3,145 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की व्यवस्था की थी।
उधर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में 1,046.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ग्रासिम का शेयर आज 1,047.100 रुपये पर खुला है। मगर शुरू से ही इसमें गिरावट का रुख जारी है। पौने 10 बजे के करीब 11.90 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ ग्रासिम का शेयर 1,034.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख