शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिला 3,191 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) के परिवहन इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यापार को ढाका मास ट्रांजिट कंपनी (डीएमटीसी) से 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ढाका मास रैपिड ट्रांजिट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एमआरटी - लाइन 6) के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल सिस्टम्स पैकेज के लिए प्राप्त हुआ है। लाइन 6 बांग्लादेश में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का पहला मार्ग है। इस परियोजना को जापान से बांग्लादेश तक द्विपक्षीय सहायता के माध्यम से जापान अंतर्राष्ट्रीय निगम एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा वित्त मुहैया किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,338.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,341.40 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंत में कंपनी का शेयर 5.15 रुपये या 0.38% की मजबूती के साथ 1,343.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख