शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) ने कमाया 1,309 करोड़ रुपये का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में प्रमुक दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) ने 6.94% की बढ़त के साथ 1,309 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,223.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 7,136.96 करोड़ रुपये से 2.2% घट कर 6,977.10 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसका एबिटा 8.8% की बढ़त के साथ 1,683.50 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 245 आधार अंक बढ़ कर 24.1% रहा। गौरतलब है कि पिछली छह तिमाहियों में इस सन फार्मा का सकल मार्जिन सबसे अच्छा रहा, जबकि पिछली पाँच तिमाहियों में कंपनी का एबिटा मार्जिन सबसे शानदार रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 462.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 465.60 रुपये पर खुला और सत्र के बीच 472.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 466.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख