शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के मुनाफे में 7.5% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 109.97 करोड़ रुपये से बढ़ कर 118.78 करोड़ रुपये रहा। इस बीच पीसी ज्वेलर की शुद्ध आमदनी 2.158.12 करोड़ रुपये से 2.4% घट कर 2,103.22 करोड़ रुपये रह गयी। पीसी ज्वेलर की आमदनी में गिरावट इसका निर्यात घटने के कारण आयी, जो कि 45.1% घट कर 302.8 करोड़ रुपये रह गया।
गौरतलब है कि एबिटा 20.1% बढ़ कर 212.33 करोड़ रुपये हो जाने के बावजूद पीसी ज्वेलर की वित्तीय लागत 19.1% अधिक 83.6 करोड़ रुपये हो जाने से इसके लाभ में वृद्धि सीमित रही। साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा मार्जिन 190 आधार अंक बढ़ कर 10.1% और अन्य आमदनी 77.8% गिर कर 11.3 करोड़ रुपये की रह गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 4.40 रुपये या 2.34% की बढ़त के साथ 192.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 600.65 रुपये और निचला स्तर 95.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख