शेयर मंथन में खोजें

कावेरी सीड (Kaveri Seed) वापस खरीदेगी इक्विटी शेयर

कावेरी सीड (Kaveri Seed) के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों को वापस खऱीदने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले अधिकतम 29.63 लाख शेयर खऱीदेगी। इन शेयरों को 675 रुपये प्रति की दर से ज्यादा से ज्यादा 200 करोड़ रुपये में खऱीदा जायेगा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कावेरी सीड का शेयर 5.15 रुपये या 1.02% की तेजी के साथ 512.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 708.10 रुपये और न्यूनतम भाव 433.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख