शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की अमेरिकी इकाई ने किया तीन कंपनियों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन मुकदमा

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी प्रोमियस फार्मा (Promius Pharma) ने तीन कंपनियों के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन के संबंध में मुकदमा दायर किया है।

कंपनी ने सर्निवो (Sernivo) के पेटेंट उल्लंघन के लिए टेक्सास के पूर्वी जिले के लिए संयुक्त राज्य जिला न्यायालय में याचिका दाखिल की है। प्रोमियस फार्मा ने जिन तीन कंपनियों के विरुद्ध यह कदम उठाया है उनमें टैरो फार्मा (सन फार्मा की सहायक इकाई), पेरिगो यूके फिनगो और पेरिगो इजराइल फार्मा शामिल हैं। इन कंपनियों ने टॉपिकल स्प्रे सर्निवो उत्पाद पर दो पैराग्राफ-4 नोटिस पत्र भेजे हैं। नियमानुसार इस मुकदमे से पेरिगो औऱ टैरो के एएनडीए पर एफडीए की मंजूरी पर 30 महीने तक रोक रहेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को डॉ रेड्डीज का शेयर 1,997.30 रुपये के ऊपरी स्तर से होकर अंत में 1.65 रुपये या 0.08% की कमजोरी के साथ 1,971.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसका सर्वाधिक भाव 2,788.00 रुपये और न्यूनतम भाव 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख