शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 22% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर मई महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
कंपनी ने मई 2017 में पहियों की रिम की 11.19 लाख इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 13.68 लाख इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 107.75 करोड़ रुपये से 220.88% अधिक 220.88 करोड़ रुपये औऱ शुद्ध कारोबार 94.49 करोड़ रुपये से 84% बढ़ कर 174.11 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कारोबार में सर्वाधिक बढ़त ट्रक (294%) और यात्री कारों (18%) में हुई।
उधर बीएसई में आज स्टील स्ट्रिप्स का शेयर लगभग पूरे कारोबार में लाल निशान में रहा। 1,338.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,340.00 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 1,305.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत यह 8.60 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 1,330.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख