शेयर मंथन में खोजें

वेनेजुएला (Venezuela) ने रोका ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के तेल का बकाया भुगतान

खबरों के अनुसार नकदी का संकट झेल रहे दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला (Venezuela) ने ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के तेल की बकाया राशि का भुगतान रोक दिया है।

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की इकाई ओएनजीसी विदेश की वेनेजुएला की एक सरकारी कंपनी पर करीब 3,025.5 करोड़ रुपये बकाया राशि है। ओएनजीसी विदेश की वेनेजुएला के सैन क्रिस्टॉबल क्षेत्र में 40% हिस्सेदारी, जहाँ से प्रतिदिन 18,000 बैरल तेल का उत्पादन होता है। इस क्षेत्र की बाकी 60% हिस्सेदारी वेनेजुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रोलेओस डी वेनेजुएला (Petroleos De Venezuela) के पास है, जिसने 2009 के बाद से ओएनजीसी के हिस्से का भुगतान नहीं किया है।
उधर बीएसई में आज सुबह से ही ओएनजीसी का शेयर दबाव में है। 177.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में यह 176.30 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 170.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 3.05 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 2.45% की कमजोरी के साथ 173.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख