शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने मई में बेचे 51% अधिक वाहन

मई 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 51% की बढ़ोतरी हुई है।

मई 2017 में बेचे गये कुल 9.075 इकाइय़ों के मुकाबले मई 2018 में कंपनी ने 13,659 इकाइयाँ बेची। इनमें हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,932 इकाई से 10% बढ़ कर 3,238 इकाई और मध्य और अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 6,143 इकाई से 70% की वृद्धि के साथ 10,421 इकाई रही।
अच्छे बिक्री नतीजों से अशोक लेलैंड के शेयर में भी मजबूती आयी है। कंपनी का शेयर 148.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 149.85 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 152.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दोपहर 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 1.55% की मजबूती के साथ 150.60 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख