शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने बेचा फॉस्फेटिक उर्वरक व्यापार

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने आईआरसी एग्रोकेमिकल्स (IRC Agrochemicals) को अपना फॉस्फेटिक उर्वरक व्यापार बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

टाटा केमिकल्स ने नियामकों की मंजूरी मिलने के बाद 872.84 करोड़ रुपये का बिकवाली सौदा पूरा कर लिया, जो दोनों कंपनियों के बीच पिछले साल 06 नवंबर को हुआ था। सौदे में टाटा केमिकल्स को 572.76 करोड़ रुपये नकद और शेष राशि ऋण पत्र / बैंक गारंटी के जरिये प्राप्त होगी।
उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 739.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 746.15 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 735.00 रुपये और 747.00 रुपये के दायरे में रहा। दोपहर 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 3.10 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 736.70 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख