शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और केरल सरकार के बीच करार

देश की सबसे बड़ी जहाज निर्माण और रखरखाव कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और केरल सरकार के बीच समझौता हुआ है।

करार के तहत कंपनी राज्य के मत्स्यपालन विभाग के लिए तीन समुद्री एम्बुलेंस नावों का निर्माण करेगी। कोचीन शिपयार्ड इन नावों को अपने घरेलू डिजाइन विभाग में तैयार करेगी, जिनकी क्षमता 02 मरीजों और कुल 7 कर्मीदल की होगी। इनमें कई पराचिकित्सीय सुविधाएं भी होंगी, जिनमें जाँच और नर्सिंग रूम, मेडिकल बेड, शवागार फ्रीजर, रेफ्रिजरेटर और मेडिकल लॉकर्स शामिल हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 7.30 रुपये या 1.45% मजबूत होकर 497.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 598.90 रुपये और निचला स्तर 435.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख