शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की 399 रुपये वाली योजना पर 100 रुपये की छूट

reliance jio logo

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नया ऑफर निकाला है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने हॉलीडे हंगामा नाम से नयी योजना शुरू की है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को 399 रुपये वाले प्लान 100 रुपये का तुरंत कैशबैंक मिलेगा। उपभोक्ताओं को 399 रुपये पर रिचार्ज के बाद 100 रुपये का कैशबैक दो हिस्सों में मिलेगा। इसमें 50 रुपये का रिचार्ज कूपन और 50 रुपये फोनपे वॉलेट में दिये जायेंगे। इसके लिए माय जियो ऐप्प (My Jio App) के जरिये 399 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा, जिसके भुगतान के लिए फोनपे ऐप्प चुनना होगा। फोनपे के जरिये भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को सिर्फ 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख