शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के मई उत्पादन में 15.7% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर मई 2018 में कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 15.7% की वृद्धि के साथ 4.71 करोड़ टन रहा।

हालाँकि यह कंपनी के 5.11 करोड़ टन के लक्ष्य का 92% है। इस दौरान कोल इंडिया का कुल व्यापार 14% की बढ़त के साथ 5.28 करोड़ टन रहा। मगर यह भी 5.81 करोड़ टन के लक्ष्य का 91% ही रहा।
उधर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 294.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 294.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही 297.55 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद कोल इंडिया का शेयर कमजोर हुआ है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.25 रुपये या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 293.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख