शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में 3% से अधिक मजबूती

आज दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में 3% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के शेयर में मजबूती अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा इसके श्रीकाकुलम संयंत्र के परीक्षण में कोई टिप्पणी न करने से आयी है। यूएसएफडीए ने सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) श्रीकाकुलम विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) संयंत्र का परीक्षण पिछले सप्ताह किया था, जिस पर दवा नियामक ने कोई टिप्पणी नहीं की। एपीआई एसईजेड संयंत्र एक पूरी तरह से स्वचालित न्यू जनरेशन संयंत्र है।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 1,941.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1.964.00 रुपये पर खुला है। 2,010.90 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर पौने 11 बजे के करीब डॉ रेड्डीज 59.75 रुपये या 3.08% की तेजी के साथ 2,001.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख