शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को अमेरिकी बाजार से मिला निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को अमेरिकी ट्रक और ट्रेलर बाजार से एक नया ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को प्राप्त ठेके के तहत इसे करीब 9,500 ट्रक पहियों की आपूर्ति करनी है, जो कि चेन्नई स्थित संयंत्र से की जायेगी। स्टील स्ट्रिप्स ने आने वाले महीनों में यूरोप और अमेरिका के ट्रक और ट्रेलर पहिया बाजारों में अपनी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जतायी है।
दूसरी तरफ स्टील स्ट्रिप्स का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 1,319.55 रुपये पर बंद होकर आज 1,370.00 रुपये खुला और कारोबार के दौरान 1,410.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के करीब स्टील स्ट्रिप्स के शेयरों में 7.55 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 1,312.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख