शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी नयी दवा, शेयर मजबूत

देश की पाँचवीं सबसे बड़ी दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवाई उतारी है।

ल्युपिन ने अमेरिका में मेथिलरगोनोवाइन मेलिएट गोलियाँ पेश की हैं, जो नोवार्तिस फार्मा की मेथरजिन के जेनेरिक समतुल्य है। इसका इस्तेमाल प्रसवोत्तर रक्तस्राव को नियंत्रित और रोकने के लिए किया जाता है। सकारात्मक खबर के बीच ल्युपिन के शेयर में करीब 1% से अधिक की मजबूती दिख रही है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर शुक्रवार को 763.10 रुपये पर बंद होकर आज 763.50 रुपये खुला और कारोबार के दौरान 779.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 9.90 रुपये या 1.30% की तेजी के साथ 773.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,194.00 रुपये और निचला स्तर 723.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख