शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत ऑप्शनों का इस्तेमाल करने वाले कर्मियों को 10 रुपये प्रति वाले 16,363 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। भारत फाइनेंशियल द्वारा आज आवंटित किये गये शेयर कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे। इससे पहले 18 मई को कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले ही 49,802 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,151.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,148.10 रुपये खुला। शुरू में ही 1,167.10 रुपये तक चढ़ने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई, जिससे यह अंत तक लाल निशान में ही रहा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 1,149.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,182.50 रुपये और निचला स्तर 663.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख