शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) बैंक ने किया एमसीएलआर में इजाफा

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने अपनी मौजूदा 1 वर्षीय एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की वृद्धि की है।

बैंक की एक वर्षीय एमसीएलआर 8.50% से बढ़ कर 8.55% होगी। हालाँकि बाकी अवधियों में बैंक ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। ओवर्नाइट के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.05%, तीन महीने के लिए 8.10% और 6 महीनों के लिए 8.30% एमसीएलआर बरकरार रहेगी। नयी दरें 10 जून से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 51.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 50.85 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 52.10 रुपये और निचला स्तर 50.30 रुपये रहा है। 3 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.59% की बढ़ोतरी के साथ 51.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख