शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी तमिलनाडु में विस्तार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर नेटवर्क विस्तार के लिए योजना तैयार की है।

एयरटेल अपनी मौजूदा योजना, प्रोजेक्ट लीप, के तहत चालू वित्त वर्ष में राज्य़ के ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क क्षमता बढ़ाने औऱ तेज रफ्तार वाली डेटा सेवाएँ पहुँचाने के लिए 12,000 नयी मोबाइल साइट स्थापित करेगी। इसका अर्थ है कि राज्य में रोजाना 32 नयी एयरटेल मोबाइल साइट लाइव होंगी। इसके साथ ही एयरटेल की राज्य में मोबाइल साइटों की संख्या 30% बढ़ कर 52,000 हो जायेगी। भारती एयरटेल की तमिलनाडु में 3,000 किमी नये ऑप्टिक फाइबर शुरू करके अपनी फाइबर लंबाई 17,000 किमी तक बढ़ाने की भी योजना है।
इस खबर से कंपनी के शेयर में करीब 3.5% की मजबूती आयी है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 376.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 380.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 390.50 रुपये और निचला स्तर 378.35 रुपये रहा। सत्र के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 12.55 रुपये या 3.33% की बढ़ोतरी के साथ 389.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख