शेयर मंथन में खोजें

केडीडीएल (KDDL) के निदेशक समूह ने लिए बड़े फैसले

विश्व की प्रमुख घड़ी डायल निर्माता केडीडीएल (KDDL) के निदेश मंडल ने कंपनी में विदेशी निवेश सीमा बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

सोमवार को हुई अपनी बैठक में निदेशक मंडल ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) द्वारा कंपनी में इक्विटी चुकता पूँजी के 49% तक निवेश को मंजूरी दे दी। इसके अलावा इक्विटी शेयर जारी करके 30 करोड़ रुपये जुटाने को भी हरी झंडी दिखा दी गयी है। हालाँकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी बाकी है।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर 469.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 471.80 रुपये पर खुला और शुरुआती सत्र में ही 492.00 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि यह अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसल गया है। पौने 10 बजे के करीब केडीडीएल का शेयर 0.80 रुपये या 0.17% की हल्की कमजोरी के साथ 468.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख