शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने किया एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा

निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) ओवर्नाइट के लिए 8.50% के मुकाबले 8.60%, एक महीने के लिए 8.60% से बढ़ कर 8.70%, तीन महीनों के लिए 8.65% की तुलना में 8.75%, 6 महीनों के लिए 9.10% के मुकाबले अब 9.20% और एक साल पर 9.87% के बजाय 9.97% होगी। गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई द्वारा दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि किये जाने के बाद से कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है।
उधर बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 178.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 178.05 रुपये पर खुला है। 10 बजे के करीब बैंक का शेयर 1.40 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 177.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख