शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिला 1,387 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 1,387 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को प्राप्त कार्य के तहत अमरावती (आंध्र प्रदेश) में कृष्णा नदी पर 3.2 किमी, छह लेन प्रतिष्ठित पुल का डिजाइन और निर्माण करना है, जिसमें 2.72 किमी का एक सहायक पुल भी शामिल है। यह पुल विजयवाड़ा में पवित्रसंगमम और अमरावती में एन10 रोड को जोड़ेगा।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,342.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,350.00 रुपये पर खुल कर 1,358.00 रुपये तक चढ़ा है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 9.65 रुपये या 0.72% की तेजी के साथ 1,352.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख