शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) का शेयर आज 52 हफ्तों के नये शिखर तक चढ़ा।

इन्फोसिस को यूरोनेक्स्ट पेरिस (Euronext Paris) और यूरोनेक्स्ट लंदन (Euronext London) से अपने अमेरिकी डिपोजिटरी शेयरों (एडीएस) की सूचीबद्धता समाप्त करने की मंजूरी मिल गयी है। दरअसल कम औसत दैनिक कारोबारी मात्रा के संबंधित प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा न कर पाने के कारण कंपनी ने मार्च में इस बारे में योजना बनायी थी। सूचीबद्धता समाप्त करने के दौरान इन्फोसिस के एडीएस घारक इन्हें 18 से 29 जून के दौरान एनवाईएसई पर बेच सकेंगे। लंदन और पेरिस एक्सचेंजों पर एडीएस के व्यापार का अंतिम दिन 4 जुलाई होगा।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,263.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,265.00 रुपये पर खुल कर 1,270.85 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद इन्फोसिस में थोड़ी गिरावट आयी है। साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 1,262.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख