शेयर मंथन में खोजें

पतंजलि (Patanjali) और अदाणी (Adani) ने दाखिल की रुचि सोया (Ruchi Soya) के लिए संशोधित निविदा

पतंजलि (Patanjali) और अदाणी समूह (Adani Group) ने दिवाला प्रभावित रुचि सोया (Ruchi Soya) को खरीदने के लिए संशोधित निविदा दाखिल की है।

संपत्ति मूल्य को अधिकतम करने के लिए खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया के लेनदारों द्वारा निपटान प्रक्रिया का नये दौर का आयोजन करने के कारण दोनों कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ा है। दरअसल रुचि सोया के लेनदारों की समिति ने संपत्ति मूल्य बढ़ाने के लिए स्विस चुनौती विधि का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि पहली बार की निविदा में 4,300 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के साथ पतंजलि उच्चतम बोलीकर्ता के रूप में सामने आयी थी, जबकि अदाणी समूह की अदाणी विल्मर ने 3,300 करोड़ रुपये की निविदा दाखिल की थी। इन दोनों कंपनियों के अलावा रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए इमामी एग्रोटेक और गोदरेज एग्रोवेट ने दिलचस्पी दिखायी थी।
उधर रुचि सोया का शेयर आज निचले सर्किट पर पहुँच गया है। 12.77 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 13.00 रुपये पर खुलने के बाद 11 बजे के आस-पास यह 12.14 रुपये के निचले सर्किट पर फिसला गया। 1 बजे के करीब भी रुचि सोया का शेयर 0.63 रुपये या 4.93% की कमजोरी के साथ 12.14 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख