शेयर मंथन में खोजें

आईएफसीआई (IFCI) ने किया बेंचमार्क दर में संशोधन

सरकारी ऋणदाता कंपनी आईएफसीआई (IFCI) ने अपनी मौजूदा बेंचमार्क दर (Benchmark Rate) में संशोधन किया है।

कंपनी ने 12 जून के प्रभाव से बेंचमार्क दर 10.20% से बढ़ा कर 10.40% कर दी है। हालाँकि इसकी छोटी अवधि के ऋणों के लिए छोटी अवधि बेंचमार्क दर 9.00% पर बरकरार रहेगी।
बीएसई में आईएफसीआई का शेयर 17.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17.10 रुपये पर खुलने के बाद यह लाल रेखा के आस-पास ही रहा है। अभी तक के कारोबार में आईएफसीआई का शेयर 17.30 रुपये और 16.90 रुपये के दायरे में रहा है। 2.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.29% की मजबूती के साथ 17.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा आईएफसीआई के 52 हफ्तों का शिखर 34.55 रुपये और निचला स्तर 15.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख