शेयर मंथन में खोजें

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर में 2% मजबूती

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर में आज 2% की मजबूती आयी है।

कंपनी के निदेशक समूह की बैठक 14 जून को होगी, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर निर्णय लिया जायेगा। इसी खबर का इसके शेयर पर सकारात्मक असर दिखा।
बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 106.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 108.10 रुपये पर खुला। आज कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की ओऱ रहा। 109.30 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर सत्र के अंत में मनप्पुरम फाइनेंस 1.95 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 108.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख