शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को अमेरिका और चीन में मिले दो नये पेटेंट

बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को अमेरिका और चीन में एक-एक पेटेंट मिला है।

कंपनी को यह पेटेंट नयी रासायनिक संस्थाओं के लिए मिले हैं, जो कि न्यूरोडीजनरेटिव रोगों से संबंधित विकारों के उपचार के लिए है। इन पेटेंटों की वैधता 2034 (अमेरिका) और 2036 (चीन) तक है।
दूसरी ओर बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 226.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 227.10 रुपये पर खुला औऱ सत्र के मध्य में 233.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आज कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 233.20 रुपये औऱ न्यूनतम भाव 218.35 रुपये रहा। सत्र के अंत में सुवेन लाइफ 4.40 रुपये या 1.94% की मजबूती के साथ 230.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख