शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अदाणी ट्रांसमिशन, केनरा बैंक, ल्युपिन, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अदाणी ट्रांसमिशन, केनरा बैंक, ल्युपिन, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

टाटा पावर - टाटा पावर ने जीई के साथ 5 मेगावाट सौर परियोजना के लिए ऊर्जा खरीद समझौता किया।
सिटी यूनियन बैंक - बैंक ने 6.23 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है।
अदाणी ट्रांसमिशन - अदाणी ट्रांसमिशन को उत्तर प्रदेश में ट्रासमिशन परियोजना के लिए ठेका मिला है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - आर थामोधरन को बैंक का चयनित निदेशक नियुक्त किया गया है।
केनरा बैंक - विनय मोहता को 13 जून के प्रभाव से बैंक का कंपनी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
ल्युपिन - ल्युपिन ने अमेरिका में एक नयी दवा पेश की है।
एचडीएफसी बैंक - कैबिनेट ने बैंक के 24,000 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
डिश टीवी - रेयर एंटरप्राइजेज ने कंपनी के 1.30 करोड़ शेयरों को 71.30 रुपये के भाव पर खरीदा।
कंसाई नैरोलेक - कंपनी ने गुजरात में नयी इकाई में कारोबारी उत्पादन शुरू किया।
इन्फोसिस - इन्फोसिस ने दो साल में 1000 डिजाइनरों को प्रशिक्षण देने के लिए रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन के साथ करार किया है।
हिंदुस्तान नेशनल ग्लास - कंपनी एचएनजी फ्लोट ग्लास में 11.23% हिस्सेदारी बेचेगी।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक जीवन बीमा इकाई में 2% हिस्सेदारी बेचेगा। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख