शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने मिलाया जनरल इलेक्ट्रिक (General Electric) से हाथ

प्रमुख विद्युत उत्पादक टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल (Tata Power Renewable) ने अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक (General Electric) के साथ 5 मेगावाट रूफटॉप सौर ऊर्जा खऱीद करार किया है।

समझौते के तहत टाटा पावर भारत में 6 विनिर्माण और सेवा साइटों के लिए सौर रूफटॉप सॉल्युशंस प्रदान करेगी। टाटा पावर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), पल्लवरम और होसुर (तमिलनाडु), पुणे, मरहोवरा (बिहार) और रोजा (उत्तर प्रदेश) में सौर रूफटॉप परियोजनाएं स्थापित करेगी।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 77.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 77.95 रुपये पर खुला है। सुबह 9.50 बजे के आस-पास यह 0.35 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 77.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख