शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

सिप्ला को यह मंजूरी आयसोप्रोटेरेनॉल एचसीएल इंजेक्शन यूएसपी, 0.2 एमजी / एमएल के लिए प्राप्त हुई, जिसका इस्तेमाल हर्ट ब्लॉक, दिल की दौरा, बेहोशी के दौरान ब्रोंकोस्पाज्म के इलाज के लिए किया जाता है। सिप्ला का यह इंजेक्शन होसपिरा के इसुप्रेल इंजेक्शन का जेनेरिक सम्तुल्य संसकरण है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 581.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 590.50 रुपये पर खुल कर 592.15 रुपये तक चढ़ा है। सुबह 10.50 बजे के आस-पास यह 5.20 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 586.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख